भाजपा संगठन व समाजजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्णय का स्वागत कर जताया आभार

जयपुर से चंद्रशेखर राजू वर्मा | दैनिक अभियान आज तक

जयपुर, राजस्थान। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री सुरेश जी गर्ग को राजस्थान भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर श्री अग्रवाल समाज 84 प्रवासी समिति, महानगर जयपुर की ओर से उनका भव्य स्वागत, सम्मान एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज और संगठन—दोनों के लिए गौरवपूर्ण निर्णय बताया। उल्लेखनीय है कि श्री सुरेश गर्ग ने इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र में निवास करते हुए बाल्यावस्था से ही शिक्षा प्राप्त की तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिष्ठित डिग्री हासिल की। उनके प्रदेश प्रवक्ता बनने पर इंदौर के मित्रजनों एवं परिवारजनों की ओर से भी बधाई एवं शुभकामना संदेश निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मनोनयन माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ द्वारा श्री सुरेश गर्ग की संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और विश्वसनीयता पर जताए गए विश्वास का सशक्त प्रमाण है।

मनोनयन के उपरांत सीए सुरेश गर्ग के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बगरू विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री कैलाश जी वर्मा से सौजन्य भेंट कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े सड़क निर्माण की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सुरेश गर्ग के प्रभावी प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य शीघ्र ही साकार होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन (टोडारायसिंह वाले), उपाध्यक्ष सीए दिनेश कुमार जैन (पीपलू वाले) एवं सह-कोषाध्यक्ष धर्मचंद जैन (पराना वाले) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष अशोक जैन (शिवाड़ वाले), कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र जैन (लदाना वाले), महामंत्री रामपाल जैन (डारडा वाले), कोषाध्यक्ष मनोहर लाल जैन (केकड़ी वाले) सहित समस्त कार्यकारिणी, युवा परिषद, महिला परिषद, ब्लॉक अध्यक्ष एवं चौरासी समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जयपुर स्थित राजस्थान भाजपा कार्यालय में भी पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सुरेश गर्ग जैसे अनुभवी, सुलझे एवं तथ्यात्मक व्यक्तित्व के प्रवक्ता बनने से भाजपा की मीडिया में आवाज और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं धारदार होगी। इसी क्रम में दिनांक 4 फरवरी 2026 को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, 10-बी स्कीम की कार्यकारिणी एवं संपूर्ण जैन समाज की ओर से भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंद्र कुमार जैन (समन्वयक), अजीत बंसल (उपाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार जैन (मंत्री), रोशन लाल जैन (कोषाध्यक्ष), अशोक गोधा, महिला मंडल उपाध्यक्ष निर्मला जैन, मुन्नी जी काला सहित समाज के पुरुष-महिला एवं युवा वर्ग ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर श्री सुरेश गर्ग का सम्मान किया।