भोपाल ।  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने की मार झेल रहे किसानों के खातों में आज सीधा पैसा पहुंचने वाला है। CM डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिंगल क्लिक से प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटेंगे।